निगम वार्ड 58 एवं 60 में पार्षद उपचुनाव का कार्यक्रम जारी

इंदौर:राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों में उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. इसके तहत इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 एवं वार्ड क्रमांक 60 में पार्षद का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा.
आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी. 8 सितंबर से ही नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत हो जाएगी और 15 सितंबर नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि होगी. नामांकन पत्रों की जांच 16 सितंबर को की जाएगी. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितंबर होगी. आगामी 29 सितंबर 2026 को मतदान कराया होगा. मतगणना 3 अक्टूबर को होगी.

Next Post

यातायात सुधार को लेकर प्रशासन मैदान में

Tue Sep 1 , 2026
इंदौर: शहर में बदहाल यातायात को सुधारने के लिए प्रशासन आज से मैदान में उतर गया. आज शहर की तीन प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. इस दौरान सड़कों और फुटपाथ से करीब 9 टन से ज्यादा सामग्री जब्त की गई.दो दिन पहले शहर में यातायात […]

You May Like