यातायात सुधार को लेकर प्रशासन मैदान में

इंदौर: शहर में बदहाल यातायात को सुधारने के लिए प्रशासन आज से मैदान में उतर गया. आज शहर की तीन प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. इस दौरान सड़कों और फुटपाथ से करीब 9 टन से ज्यादा सामग्री जब्त की गई.दो दिन पहले शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर रेसिडेंसी कोठी में महापौर ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इसमें शहर के यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्लान बनाया गया था, जिसमें शहर की तीन प्रमुख सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने पर सहमति बनी थी.

उक्त सहमति को लेकर आज से प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने शहर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. आज नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं सड़कों पर फुटपाथ एवं दुकानों के बाहर सामान रखकर व्यापार करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई. इसी क्रम में निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा शहर के शास्त्री ब्रिज से रिवर साइड तथा मृगनयनी चौराहा से रीगल चौराहा तक सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर सामान रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान फुटपाथ एवं दुकानों के बाहर रखा सामान, स्टैंड सहित लगभग 6 टन सामग्री जब्त की गई। साथ ही अवैध रूप से निर्मित स्टैंड, ओटले एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण भी हटाया गया. इसी तरह जवाहर मार्ग से राजमोहल्ला चौराहा तक भी सड़क एवं फुटपाथ पर सामान रखकर व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान लगभग 3 टन सामग्री जब्त की गई. कार्रवाई के दौरान प्रशासन,  नगर निगम, और पुलिस विभाग के अधिकारी और निगम सहायक रिमूव्हल अधिकारी बबलू कल्याणे एवं रिमूवल दस्ता मौजूद था.

व्यापारियों और निगम अधिकारियों के बीच विवाद
शहर में यातायात सुधार की मुहिम शुरू होने के बाद आज रिवर साइड रोड पर व्यापारियों और निगम रिमूवल विभाग के बीच विवाद हो गया. रिमूवल विभाग ने व्यापारियों से कहा कि सड़क पर सामान रख कर यातायात जाम करने के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. समान दुकान के अंदर रखो, बाहर रखने पर जब्त होगा. इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी, जब जाकर व्यापारियों ने सामान अंदर किया और विवाद खत्म हुआ

Next Post

दो सौ करोड़ की माड़ल सडक़ के उड़ गये परखच्चे

Tue Sep 1 , 2026
रीवा:लगभग दो सौ करोड़ की लागत से चोरहटा-रतहरा तक बनाई गई माडल सडक़ के गुणवत्ता को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे थे. इस बरसात में सडक़ के परखच्चे उड़ गये, कई जगह गढ्डो में सडक़ तब्दील हो चुकी है. इसके साथ ही शहर की अन्य सडक़े एवं मोहल्लों […]

You May Like