बेमेतरा कार्यक्रम की अव्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, सरकार पर साधा निशाना

रायपुर, (वार्ता) बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की नाराजगी के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष का सार्वजनिक रूप से नाराज होना सामान्य बात नहीं है। उन्होंने इसे राजनीतिक संकेत बताते हुए कहा कि प्रदेश में सुशासन तिहार के दौरान लगातार अव्यवस्थाओं की शिकायतें सामने आ रही हैं और सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण कमजोर दिखाई दे रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष स्वयं व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हों, वहां सुशासन के दावों की वास्तविकता सामने आ जाती है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने सार्वजनिक मंच से ऐसी व्यवस्था पर नाराजगी जताई, जैसी उन्होंने अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में भी नहीं देखी थी।

श्री बैज ने तंज कसते हुए कहा कि यह समझना मुश्किल हो गया है कि सरकार आखिर चल कौन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का प्रशासनिक अमला विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनरत है, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

उन्होंने सीतापुर में नायब तहसीलदार से कथित मारपीट के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। श्री बैज ने मामले में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

Next Post

भाजपा शासन में अपराधियों के हौसले बुलंदः सुरेन्द्र यादव

Tue Jun 2 , 2026
ग्वालियर: शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने महानगर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, नशे के अवैध कारोबार तथा महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार एवं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर चिंता व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में अपराधियों के हौसले […]

You May Like