ग्वालियर: विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने मुरार कुम्हरपुरा इंदरगंज चौराहा ब्लॉक में आयोजित धरना कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्र की जनता की आवाज़ को उठाया। मनरेगा का नाम बदलने, गंदा पानी पीने से हो रही मौतों और एस.आई.आर में हुई गंभीर धांधली के विरोध में कांग्रेसजनो ने एकजुट होकर आक्रोश व्यक्त किया। विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता के अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करती रहेगी।
जनता की आवाज़ ही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर एमआईसी मेंबर पार्षद अवधेश कौरव ने कहा कि पूरे शहर में पानी की समस्या व्याप्त है कई जगह सीवर युक्त पानी आ रहा है वहीं मनरेगा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है और एस आई आर में नाम काटने की धांधली की जा रही है।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्षगण, पाषर्दगण एवं वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
