लवकुश नगर: थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2023 में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा और पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने थाना क्षेत्र से कुल छह मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की पहचान मनोज अहिरवार, पिता ठाकुर दास अहिरवार, निवासी इटोरा, थाना चिकासी, जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी के दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टीवीएस अपाचे, हीरो आई-स्मार्ट, हीरो एचएफ डीलक्स, बजाज सीटी-100 की दो मोटरसाइकिल और हीरो स्प्लेंडर सहित कुल छह चोरी की बाइक बरामद की हैं। थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
