ग्वालियर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की बृहद बैठक कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पर हुई। इस अवसर पर संभागीय प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे ने कहा कि भाजपा ने श्रेष्ठ 4 कार्यकर्ता दिए हैं उनमें सर्वश्रेष्ठ अटलजी है। अटलजी का 25 दिसंबर को 100वीं जयंती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अटलजी से संबंधित “हम सब” स्टेटस लगाएं। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं के अटलजी के साथ संस्मरण जुड़े हुए है वे उन संस्मरणों की वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर डाले। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 25 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम को लेकर अपने परिचितों को मोबाईल से आने का आग्रह करें तथा अपने साथ पांच पांच कार्यकर्ताओं को लेकर आवें।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि अटलजी के जन्मशताब्दी वर्ष पर गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियों को लेकर वार्ड स्तर, मंडल स्तर एवं जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की गई हैं। कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपने उद्बोधन में कहा अटल जी के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम की जोर शोर से चर्चा है, यह कार्यक्रम अद्भुत होगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ग्वालियर धरा है। अटल बिहारी ग्वालियर के है यह हमारे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि 25 दिसंबर हम सबके लिए ऐतिहासिक दिन है और सुशासन दिन है।
