100 करोड़ क्लब में हुई धमाल 4 की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार

अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी। फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

अजय देवगन की एक्शन कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हो रही है।

कुछ ही दिनों में धमाल 4 ने अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को भी पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ 6 दिनों में ही धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लिया है। इस फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त होते हुए देखी जा सकती है।

धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वीकडेज में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हल्की गिरावट आने के बाद भी फिल्म की कमाई में लगाता बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते फिल्म अब 100 करोड़ रुपये की कमाई वाले क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने छठें दिन 6.50 करोड़ की कमाई की है।

भारत में धमाल 4 का नेट कलेक्शन 107.11 करोड़ रुपये रह गया है। अगर फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए, तो ये आंकड़ा 89.75 करोड़ का रहा है। पिछले दिन धमाल 4 का ओवरसीज कलेक्शन 1.25 करोड़ का रहा, जिसके कारण धमाल 3 का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपये हो गया है।

वर्ल्डवाइड कमाई पहुंची 124 करोड़ के पार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धमाल 4’ का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 124.36 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। सिर्फ छह दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होना फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह प्रदर्शन फ्रेंचाइज़ी की पिछली फिल्मों की तुलना में भी मजबूत माना जा रहा है।

जावेद जाफरी और अरशद वारसी की जोड़ी बनी आकर्षण
फिल्म में जावेद जाफरी और अरशद वारसी की कॉमिक टाइमिंग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों कलाकारों के किरदारों ने दर्शकों को जमकर हंसाया है। हालांकि कई प्रशंसकों का मानना है कि फिल्म में इन दोनों को और अधिक स्क्रीन स्पेस मिलता तो मनोरंजन का स्तर और भी बेहतर हो सकता था।

वीकेंड पर रहेगी नजर
शुरुआती तीन दिनों के मुकाबले वीकडेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी हुई है। अब सभी की नजर आने वाले वीकेंड पर रहेगी। यदि फिल्म को सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ मिलता रहा, तो दूसरे वीकेंड में यह एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत वापसी कर सकती है।

 

Next Post

PoK में बेकाबू हुए हालात! 12 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद मुजफ्फराबाद में हाहाकार, शहबाज-मुनीर की बढ़ी बेचैनी

Thu Jul 16 , 2026
पीओके में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के लॉन्ग मार्च से पहले भारी हिंसा भड़क उठी है। 12 लोगों की मौत और मीडिया ब्लैकआउट के बीच हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थिति अनियंत्रित होती जा रही है। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) द्वारा […]

You May Like