ध्वनि प्रदूषण पर एक्शन: तेज डीजे बजाने वाले साउंड सिस्टम, वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: जिला दंडाधिकारी और हाईकोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद भी ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। गोरखपुर और बेलबाग में पुलिस ने भारी मात्रा में डीजे साउंड सिस्टम और लोडिंग वाहनों को जब्त किया है।गोरखपुर पुलिस ने बताया कि गोरखपुर बाजार स्थित बंदरिया तिराहा के पास एक लोडिंग वाहन में बेहद तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है, जिससे आसपास के रहवासी और राहगीर परेशान हो रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर वाहन को रुकवाया। चालक नितिन राजपूत पिता सतीष राजपूत, 33 वर्ष निवासी जायसवाल मोहल्ला, गोरखपुर को हिरासत में लिया।

लोडिंग गाड़ी में 6 डीजे साउंड बॉक्स लगाकर रामपुर चौक की तरफ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने ले जा रहा था। जब पुलिस ने उससे ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने का अनुमति पत्र मांगा, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसी प्रकार बेलबाग पुलिस द्वारा घमापुर चौक के पास दबिश दी गई जहां लोडिंग वाहन में नियमों को ताक पर रखकर कान फाड़ देने वाली आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। चालक सुमित मसराम 23 वर्ष निवासी मोहन विहार कॉलोनी, शाहीनाका को हिरासत में लिया गया। वाहन, 12 डीजे साउंड बॉक्स समेत अन्य सामान जब्त किया गया।

Next Post

बच्चे ने चला दिया स्कॉर्पियों,बड़ा हादसा टला

Wed Oct 14 , 2026
सिंगरौली: कोतवाली बैढ़न के समीपी अंबेडकर चौक स्थित सोनी कटरा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कॉर्पियो वाहन सड़क पार करते हुए गोदाम की दुकान में जा घुसा। बताया जा रहा है कि छोटे बच्चे के हाथ में स्कॉर्पियो की रिमोट चाबी होने के कारण यह घटना हुई। […]

You May Like