इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल, इंदौर पर बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में चाइल्ड केयर रूम तथा सिक्योरिटी होल्ड एरिया में चिल्ड्रन्स प्ले एरिया की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.यात्री सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों ने इंदौर एयरपोर्ट का निरीक्षण कर माताओं एवं बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया.
निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को एयरपोर्ट पर आवश्यक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक, आरामदायक एवं सुखद बन सके. एयरपोर्ट पर उपलब्ध चाइल्ड केयर रूम का उपयोग माताएं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवार अपनी आवश्यकतानुसार कर सकते हैं. वहीं, सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बच्चों के लिए प्ले एरिया उपलब्ध होने से सुरक्षा जांच के बाद प्रतीक्षा के दौरान बच्चों के लिए भी अनुकूल वातावरण मिलता है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस तरह की व्यवस्थाओं पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है.
