भोपाल। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत आज भोपाल से हो रही है। इसके लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह 10:15 बजे भोपाल पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी हरीश चौधरी और अन्य पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए रास्ते में मंच बनाए हैं, हालांकि ये कार्यक्रम के आधिकारिक हिस्से में शामिल नहीं हैं।
राहुल गांधी का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
11:00 – 12:00 बजे: पीसीसी की तीसरी मंजिल पर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक।
12:00 – 12:30 बजे: विधायकों और सांसदों के साथ बैठक (पहली मंजिल, पीसीसी)।
12:30 – 1:30 बजे: एआईसीसी के पर्यवेक्षकों और पीसीसी प्रभारियों की बैठक (सभागार)।
1:30 – 2:30 बजे: समय आरक्षित।
2:30 – 4:00 बजे: एआईसीसी व पीसीसी डेलीगेट्स, जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों का अधिवेशन (रवीन्द्र भवन)।
शाम 4:20 बजे राहुल गांधी भोपाल से रवाना हो जाएंगे।
