मुनि प्रमाणसागर का भोपाल से राहतगढ़ के लिए मंगल विहार आरंभ

भोपाल। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज एवं मुनि संधानसागर महाराज ससंघ का भोपाल से राहतगढ़ की ओर मंगल विहार प्रारंभ हो गया है। प्रवक्ता अविनाश जैन के अनुसार 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक राहतगढ़ के नवीन जिनालय में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा।
मुनिसंघ ने साकेतनगर पहुंचकर मंगलवाणी से सभी को उपकृत किया। इस अवसर पर एम्स भोपाल के डायरेक्टर डॉ. माधव नंदनकर एवं डिप्टी डायरेक्टर संदेश जैन ने आशीर्वाद लिया।
मुनि श्री ने प्रवचन में कहा कि मनुष्य अपनी काल्पनिक छवि में खोकर जीता है, जबकि स्वयं के वास्तविक स्वरूप का चिंतन ही जीवन की दिशा तय करता है। नाम-प्रतिष्ठा क्षणभंगुर है, इसलिए आत्मबोध ही वास्तविक साधना है।

Next Post

इटारसी पुलिस ने गुम हुए 7 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए

Fri Nov 14 , 2025
इटारसी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से इटारसी थाना पुलिस ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच गुम हुए सात मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। इनकी कुल कीमत लगभग 1,29,000 रुपए है। सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए […]

You May Like

मनोरंजन