दुष्कर्म के आरोपी जनपद सदस्य का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पत्नी बोली पति को झूठा फंसाया- हमें न्याय चाहिए

दमोह। जिले के मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म के फरार आरोपी कूदन आदिवासी का शुक्रवार सुबह जबलपुर नाका चौकी के अंतर्गत समन्ना रेल्वे ट्रैक पर शव पड़ा मिला है.जानकारी लगते ही जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक गनेश, आरक्षक रूपेश सहित पुलिस घटनास्थल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाया गया.

इस बीच पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी और थाना प्रभारी मगरोन बृजलाल पटेल भी पोस्टमार्टम गृह पहुंचे, वहां पूरी घटना कीजानकारी ली. परिजनों का कहना है कि उनके पिता पर झूठा आरोप लगाया गया है जिससे उन्होंने आत्महत्या कर ली.उन्हें न्याय चाहिए.

आपको बता दें मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 वर्षीय नाबालिक ने फतेहपुर जनपद सदस्य कूदन आदिवासी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. नाबालिक 5 माह की गर्भवती है, बुधवार दोपहर जब उसके पेट में दर्द हुआ तब घटना की जानकारी परिजनों को दी गई. परिजन मगरोन थाना पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. नाबालिक को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया. हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, शुक्रवार सुबह उसका शव मिला है. मृतक की पत्नी राधा रानी आदिवासी का कहना है कि उनके तीन बेटे हैं और 10 नाती पोते हैं. नाबालिक ने उनके पति पर झूठा आरोप लगाया है. वह झूठे आरोप को नहीं झेल पाए और ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. मृतक की बहन शारदा आदिवासी ने बताया कि उनके भाई बुधवार रात को समन्ना गांव आए थे. उन्होंने इस घटना की जानकारी दी थी.गुरुवार को उनकी भाभी भी गांव पहुंची थी.सुबह भाई घर से अचानक लापता हो गए.कुछ देर बाद समन्ना रेल्वे ट्रैक पर उनका शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गई. वह मौके पर पहुंची वह भाई के शव की शिनाख्त की गई. इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए दमोह लेकर पहुंची. मृतक के बेटों ने भी कहा है कि उनके पिता पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है इसलिए उन्हें न्याय चाहिए. बेटे गुड्डा आदिवासी ने आरोप लगाया है कि चुनावी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने पिता को झूठे मामले में फसवा दिया है. वह चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए.

जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल ने बताया की समन्ना रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी.वह मौके पर पहुंची मृतक की पहचान कूदन आदिवासी के रूप में हुई है जो दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था. पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

आगे अब पुलिस मृतक का डीएनए टेस्ट कराएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

Next Post

बड़नगर में जिंदगी की जंग हार गया मासूम, 70 फीट गहरे बोरवेल से शव बरामद

Fri Apr 10 , 2026
उज्जैन। बडऩगर तहसील के ग्राम झलारिया में गुरुवार रात 8 बजे के लगभग बोरवेल में 3 साल का मासूम गिर गया था, करीब 70 फीट की गहराई पर जाकर फंसे मासूम को निकालने के लिए होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। 22 घंटे की मशक्कत […]

You May Like

मनोरंजन