बड़नगर में जिंदगी की जंग हार गया मासूम, 70 फीट गहरे बोरवेल से शव बरामद

उज्जैन। बडऩगर तहसील के ग्राम झलारिया में गुरुवार रात 8 बजे के लगभग बोरवेल में 3 साल का मासूम गिर गया था, करीब 70 फीट की गहराई पर जाकर फंसे मासूम को निकालने के लिए होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। 22 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार शाम 6 बजे के लगभग मासूम को बाहर निकल गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ग्राम झलारिया से गुरुवार देर शाम 7.30 से 8 बजे के लगभग खबर आई कि पलदूना मार्ग पर खेत में खुले बोरवेल के अंदर एक बच्चा गिर गया है। तत्काल बडऩगर एसडीओपी महेन्द्रसिंह सिकरवार और थाना प्रभारी अशोक पाटीदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे गये। मासूम को बोरवेल से निकलने के लिए होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम भी बडऩगर पहुंच गई थी। घटना के कुछ घंटे बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। रेस्क्यू टीम द्वारा बोरवेल में कैमरा उतारा गया और ऑक्सीजन देने की शुरूआत की गई। मासूम बच्चा मूवमेंट करते दिखाई दे रहा था। आसपास खुदाई का काम शुरू किया गया। सभी जरूरी संसाधन जेसीबी, पोकलेन मशीनों को बुला लिया गया था। मौके पर अंधेरा होने पर लाईट की व्यवस्था की गई थी। आधी रात को खुदाई का काम रोकना पड़ गया जमीन के अंदर बड़े पत्थर होने की वजह से खुदाई कर पाना मुश्किल हो रहा था। रेस्क्यू टीम द्वारा मासूम को निकालने के लिए लोहे की छड़ में रस्सी बांधकर कड़ी बनाई गई और प्रयास शुरू किए गए दो बार रेस्क्यू टीम नाकाम रही लेकिन शुक्रवार शाम मासूम को बाहर निकलने में सफलता मिल गई उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मासूम को निकालने के लिए शुरू किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ होमगार्ड के 12 सदस्यों की टीम के साथ कमांडेंट संतोष कुमार जाट, एसपी प्रदीप शर्मा ,कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसडीएम धीरेंद्र पाराशर, थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, तहसीलदार रुपाली जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण रात भर जागते रहे।

 

राजस्थान पाली का रहने वाला है मासूम

 

बडऩगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि मासूम बच्चा भागीरथ पिता प्रवीण देवासी 3 साल राजस्थान के पाली स्थित गुड़ानला का रहने वाला है। परिवार भेड़-बकरियां चराने के लिये आया हुआ है। हादसा अय्युब खान के खेत में हुआ है। बच्चे को बोरवेल में गिरता मां ने देखा था उसने दौडक़र बचाने का प्रयास किया लेकिन बच्चा गहराई में चला गया था। उसने ग्रामीणों को जानकारी दी। खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम किया जा रहा है, घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

धामनोद में लव जिहाद का मामला: नाम बदलकर युवती को जाल में फंसाया, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव

Fri Apr 10 , 2026
धामनोद। मध्य प्रदेश के धामनोद में पहचान छिपाकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल हादी पठान को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कथित […]

You May Like

मनोरंजन