भोपाल। शंकासमाधान प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने भोपाल से चातुर्मास कर पद विहार करते हुये रविवार को मध्यान्ह में शीतल धाम पहुंचे उनकी भव्य मंगल अगवानी विदिशा नगर में निर्यापक श्रमण मुनि श्री सम्भवसागर महाराज ने अपने संघ सहित की मुनि श्री की मंगल अगवानी में समूचा विदिशा शहर के साथ राजधानी भोपाल इंदौर तथा गंजवासोदा राहतगढ़ ललितपुर, कोलकाता, जसपुर,आदि स्थानों से बड़ी संख्या में श्रावको ने अगवानी की और इस दिन को ऐतिहासिक दिन बना दिया राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया मुनिसंघ ने प्रातः पर्यटन स्थल सांची जैन मंदिर में प्रवेश किया एवं यंहा पर धर्मसभा संपन्न हुई
धर्मसभा में उन्होंने दान की महिमा का उल्लेख करते हुये कहा”दान दारिद्रता और दुर्गति का नाशक है,एक दरिद्र गृहस्थ व्यक्तीदान करता है तो उसके साथ आश्चर्य घटित होता है,तथा उसका दारिद्र पल भर में नष्ट हो जाता है” मुनि श्री ने ऐसे कयी उदाहरण दिये जिसमें गरीबी की दशा में जिन्होंने दान दिया उनकी वर्तमान में आर्थिक स्थिति सुधर गई।
