बनखेड़ी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रांशु राने इन दिनों अपने परिवार के साथ पैदल नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। उनकी परिक्रमा यात्रा जब नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी पहुंची, तो स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत यादव, धीरू तिवारी, सोनू साहू, मंडल अध्यक्ष पलाश शुक्ला, ब्रजेश कसेरा, गोविंद पटेल, आनंद तिवारी, कंछेदी मेहरा, सुमित पठारिया, सत्यम सोनी, आशीष बादल, कमल पटेल, अनूप पटेल, दीपक पटेल, सत्यनारायण साहू, नितेश राय और देवेंद्र पटेल शामिल रहे।
