जल संकट की आहट, नर्मदा से जोड़ने की तैयारी शुरू

उज्जैन। लगातार कम बारिश से जल संकट गहराता जा रहा है. गंभीर डेम शहर की 8 लाख आबादी का एकमात्र पेयजल स्रोत है. हालात को देखते हुए नगर निगम ने नर्मदा से गंभीर डेम की पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संकट की जानकारी लेकर सपत्नीक महाकाल मंदिर में पर्जन्य अनुष्ठान और महा रूद्र पूजन किया, जिसके बाद हल्की बारिश हुई.

महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि भूखी माता मंदिर के पास उजड़खेड़ा मार्ग स्थित नर्मदा लाइन को गंभीर की लाइन से जोड़ने का कार्य पीएचई विभाग द्वारा किया जा रहा है. 100–150 मीटर की दूरी में 1000 एमएम नर्मदा लाइन को 800 एमएम गंभीर लाइन से जोड़कर 5-7 दिन में काम पूरा होगा. नर्मदा जल से आपूर्ति शुरू होने पर भी कुछ वार्डों में टैंकर से पानी देना पड़ेगा. अधिकारियों को उम्मीद है कि भादो में अच्छी बारिश हुई तो स्थिति सुधर जाएगी, वरना संकट और गहराएगा.

Next Post

सोना लेकर फरार हुआ दलाल गुमशुदगी की आड़ में ठगी का शक

Mon Aug 11 , 2025
इंदौर. सराफा बाजार में तीन व्यापारियों से लाखों रुपए का सोना लेकर एक दलाल गायब हो गया. घटना के बाद जब व्यापारी उससे संपर्क नहीं कर पाए और उसके घर पहुंचे, तो पता चला कि उसी रात उसके परिवार ने एरोड्रम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है. इससे आशंका गहराई […]

You May Like