पांच आरोपियों पर शिकंजा, 10.40 लाख रुपये की मोटरसाइकिलें जप्त

चितरंगी । चितरंगी पुलिस ने वाहन चोरी के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख 40 हजार रुपये कीमत की 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. और उ.प्र. के विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन चोरी के मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सियाज केएम के निर्देश में चितरंगी पुलिस ने क्षेत्र में हुई वाहन चोरियों की जांच तेज की। सीसीटीव्ही फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से 23 जुलाई को सूचना मिली कि एक युवक ग्राम बसनिया में चोरी की अपाची बाइक बेचने की फिराक में है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछतांछ में उसने अपने साथियों के साथ चितरंगी, मोरवा, बरगवां, बैढ़़न और नवानगर थाना क्षेत्रों से कुल नौ मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर बैरीटोला, बसनिया और सजहवा के खंडहर मकानों सहित अन्य स्थानों से चोरी की सभी मोटरसाइकिलें बरामद कर विधिवत जप्त कर ली गईं। पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल एक विधि-विरुद्ध किशोर बाल संप्रेक्षण गृह रीवा से फरार था, जिसे गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे पुन: बाल संप्रेक्षण गृह रीवा भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी सहित चितरंगी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

त्रिमुला फैक्ट्री के सामने संदिग्ध हालात में मिला कोल वाहन चालक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat Jul 25 , 2026
सिंगरौली । जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमुला फैक्ट्री के सामने शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर […]

You May Like