माथे पर हरा रुमाल बांध लें दिग्विजय… अस्तित्व बचाने निकाल रहे हैं यात्रा

गुना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ‘सत्य, सनातन, स्वाभिमान यात्रा’ को लेकर भाजपा के आक्रामक तेवर सामने आए हैं। गुना के चर्चित विधायक पन्नालाल शाक्य ने गुरुवार को अपने आवास पर बुलाई गई प्रेसवार्ता में दिग्विजय सिंह पर बेहद तीखे और करारे हमले किए। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि दिग्विजय की इस यात्रा में न तो ‘समता’ है, न ‘सनातन’ और न ही कोई ‘स्वाभिमान’ बचा है।
विधायक पन्नालाल शाक्य ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने महाकाल बाबा को समर्पित सनातन धर्म के दुपट्टे का अपमान किया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “यदि अयोध्या में आपकी दृष्टि से सब चोर बैठे हैं, तो आपको जावरा या अजमेर शरीफ से दिल्ली की जामा मस्जिद तक यात्रा निकालनी चाहिए और माथे पर हरा रुमाल बांध लेना चाहिए। सबको सबकी पोल मालूम है।”

ज़मीन पर कब्जे और मानस भवन का मुद्दा उठाया
पन्नालाल शाक्य ने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस नेता को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोन में जोगी समाज की जमीन पर कब्जा किया गया है और आज वे लोग भीख मांगने को मजबूर हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में मानस भवन का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जा रहा है।

“अस्तित्व बचाने की छटपटाहट है यात्रा”
विधायक ने दिग्विजय सिंह के राजनीतिक वजूद पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने सत्ता के पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद दो-तीन बार चुनाव हार चुके हैं और उनका बेटा भी बड़ी मुश्किल से जीत पाया है, वरना उनका राजनीतिक अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो चुका होता। शाक्य ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल अपने राजनीतिक हितों के लिए जनता को गुमराह कर रहा है, लेकिन जनता इनकी असलियत अच्छी तरह जानती है।

Next Post

रामलीला मंचन के कलाकारों का हुआ सम्मान

Thu Oct 22 , 2026
ग्वालियर: फूलबाग मैदान पर आयोजित सिंधिया रियासतकालीन रामलीला का चल समारोह और रावण दहन के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर रामलीला के कलाकारों का स्वभोज के साथ सम्मान किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी एवं सिंधिया समर्थक मुक्तेश जैन और सूर्य प्रताप सिंह तोमर ने रामलीला के सभी पात्रों का सम्मान […]

You May Like