
बड़वानी,प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कॅरियर सेल द्वारा व्यावसायिक पाठ्यक्रम व्यक्तित्व विकास के विद्यार्थियों के लिए संवाद कौशल एवं साक्षात्कार दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
मॉक इंटरव्यू के दौरान विद्यार्थियों से औपचारिक साक्षात्कार लिया गया। प्रत्येक विद्यार्थी के उत्तरों का मूल्यांकन कर बताया कि किस तरह अपने विचारों को स्पष्ट, संतुलित और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि साक्षात्कार केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं होता, बल्कि यह उम्मीदवार के व्यक्तित्व, व्यवहार, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण का भी मूल्यांकन करता है। साथ ही बताया कि उत्तर नहीं आता तो कैसे करे प्रतिक्रिया।
डॉ मधुसूदन चौबे ने साक्षात्कार के दौरान अपनाए जाने वाले शिष्टाचार एवं व्यवहारिक पक्षों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। छात्रा सुनिधि मुवेल, तुष्टि बैरागी, सुरुचि गोस्वामी, दानिश खान, सुहानी जमरे, अन्वेषा शर्मा, प्रतिभा अलावा, नेहा यादव तथा जिया खान ने कहा कि इस अभ्यास से उनकी झिझक कम हुई है तथा सार्वजनिक रूप से बोलने का आत्मविश्वास बढ़ा है। इस दौरान भोला बामनिया, हंसा धनगर, अर्नी गुप्ता, आरती धनगर, जोया खान, सलीना का भी सहयोग रहा।
