आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला और बालिका की मौत 

शहडोल। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला और एक 11 वर्षीय बालिका शामिल हैं। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहली घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के कोटरी गांव की है। पुलिस के अनुसार 68 वर्षीय फुलची बाई कोल जंगल में महुआ की डोरी (महुआ के फल/बीज) बीनने गई थीं। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के गांधिया गांव में हुई। यहां तेज हवा चलने के बाद घर के सामने लगे आम के पेड़ के नीचे गिरे आम बीनने गई 11 वर्षीय प्रियांशी रैदास आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Next Post

दर्शन के लिए जा रहे छात्र-छात्रा सड़क हादसे में घायल

Sat Jun 27 , 2026
सिंगरौली। मोरवा क्षेत्र के दो छात्र-छात्रा शनिवार की दोपहर दर्शन के लिए जाते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बिरकुनिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आज दोपहर की है। दोनों घायल मोरवा के साईनगर निवासी […]

You May Like