​सिंगरौली में बवाल: बगदरा अभ्यारण्य में वन विभाग और ग्रामीणों के बीच टकराव, वनकर्मी पर हवाई फायरिंग का आरोप

सिंगरौली: जिले के बगदरा अभ्यारण क्षेत्र के माची कला गांव में वन विभाग और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम रेत परिवहन के संदेह में एक ट्रैक्टर इंजन को जब्त करने के लिए गांव पहुंची थी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर इंजन एक यादव परिवार के घर के पास खड़ा था, जिसे वनकर्मी अपने साथ ले जाना चाहते थे।

इस दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए वनकर्मियों से मामले की जानकारी मांगी और इंजन ले जाने का कारण पूछा।आरोप है कि विरोध बढ़ने पर मौके पर मौजूद एक वनकर्मी ने कई बार हवाई फायरिंग कर दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोगों में वन विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई।
ग्रामीणों का कहना है कि जब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में थी और किसी प्रकार की हिंसक घटना नहीं हुई थी, तब हवाई फायरिंग करना उचित नहीं था। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर किस परिस्थिति में और किसके आदेश पर फायरिंग की गई।

Next Post

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा धमाका, अरमान की बिगड़ती सेहत और ऋषभ के धोखे का खुलासा कर देगा सबको हैरान

Tue Jun 23 , 2026
मुंबई | सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में एक नया और चिंताजनक मोड़ आ गया है। अरमान की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी है और वह छोटी-छोटी बातें भूलने लगा है, जिससे अभिरा बेहद परेशान है। अभिरा को इस बात का गहरा अंदेशा है कि अरमान किसी गंभीर […]

You May Like