अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

तेहरान: ईरान की सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के हमलों के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह सरकारी प्रसारक IRIB ने प्रसारण में बताया कि सुप्रीम लीडर शहीद हो गए हैं। इसके बाद ईरान की अन्य सरकारी समाचार एजेंसियों ने भी इस खबर की पुष्टि की।रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई को तेहरान स्थित उनके आधिकारिक कंपाउंड में निशाना बनाया गया। बताया गया है कि शनिवार सुबह जब वह अपने कार्यालय में आधिकारिक कार्य कर रहे थे, उसी दौरान हमला हुआ। घटना के बाद सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में कंपाउंड से काला धुआं उठता दिखाई दिया।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में खामेनेई के मारे जाने का दावा किया था। ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा कि इतिहास के सबसे बुरे लोगों में एक खामेनेई अब नहीं रहे। हालांकि उस समय ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी, लेकिन अब सरकारी प्रसारक ने इसकी पुष्टि कर दी है।ईरान की समाचार एजेंसियो ने बताया कि सरकार ने खामेनेई की मौत के बाद देश भर में 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है।

इसके साथ ही सात दिन की राष्ट्रीय छुट्टी भी घोषित की गई है।वहीं, IRGC से जुड़ी एक एजेंसी ने कहा है कि यह हमला देश की संप्रभुता पर सीधा आघात है और इसका जवाब उचित समय पर दिया जाएगा।खामेनेई की मौत के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ईरान की राजनीतिक और सैन्य व्यवस्था में सुप्रीम लीडर का सर्वोच्च स्थान होता है, ऐसे में उनके निधन से क्षेत्रीय समीकरणों पर व्यापक असर पड़ सकता है।

Next Post

ग्रेटर नोएडा: अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, जारचा क्षेत्र में मातम

Sun Mar 1 , 2026
ग्रेटर नोएडा 01 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। बिसाहड़ा फाटक के पास दादरी रोड स्थित चद्दर फैक्ट्री के निकट अज्ञात वाहन ने ड्यूटी से लौट रहे भाई-बहन की […]

You May Like