राजबाड़ा ई-बस हादसे में दूसरी मौत, तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. राजबाड़ा क्षेत्र में हुए ई-बस हादसे में इलाज के दौरान मंगलवार को दूसरी मौत हो गई. हादसे में बस की चपेट में आकर तीन लोग घायल हुए थे. इनमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि तीसरे घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं हादसे के बाद बस में तोड़फोड़ करने के मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

रविवार दोपहर करीब ढाई से पौने तीन बजे अनियंत्रित ई-बस ने राजबाड़ा क्षेत्र में तीन लोगों को चपेट में ले लिया था. घायलों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान छोटा बांगड़दा निवासी पिंटू उर्फ गणेश की मौत हो गई थी. वहीं सोमवार को राऊ निवासी जितेन्द्र शर्मा ने भी दम तोड़ दिया. तीसरे घायल देवास निवासी राधेश्याम का इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने बस चालक धनराज के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. बस भी जब्त कर ली गई है. पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय ब्रेक लगाने की बजाय गलती से उसका पैर एक्सीलेटर पर दब गया था, जिससे बस अनियंत्रित हो गई, आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया. मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. बस चालक को गिरफ्तार किया है, तोड़फोड़ के मामले में भी दो आरोपियों को पकड़ा है और सीसीटीवी के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

तोड़फोड़ में तीन नामजद, दो गिरफ्तार…

हादसे के बाद कुछ लोगों ने बस पर पत्थर मारकर उसके कांच फोड़ दिए थे. शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एमजी रोड पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.

Next Post

नगर निगम का महाघेराव: नकली नोटों से भरा सूटकेस लेकर पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, तोड़ा निगम का ताला

Mon Sep 28 , 2026
कटनी। कटनी नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं, अमीरगंज स्थित काजी हाउस गौशाला में गायों की मौत व गौवंश की सुरक्षा में घोर लापरवाही, निर्माण कार्यों में अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और मूलभूत सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष विशाल ‘महाघेराव’ कर उग्र प्रदर्शन […]

You May Like