हाईवे लूटकांड: एक आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

रायसेन। पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य पांच आरोपियों की तलाश जारी है। मामला 23 अगस्त की रात लगभग 1 बजे का है, जब फरियादी विजय कुमार जैन निवासी शाहगढ़ (जिला सागर) अपने भतीजे का गृहस्थी का सामान पिकअप वाहन (MP15G5140) से लेकर शाहगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान कोढ़ी नदी पुल के पास रात्रि विश्राम के समय दो मोटरसाइकिलों पर आए छह बदमाशों ने उनसे नगदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया तथा पिकअप वाहन लेकर भोपाल की ओर भाग निकले।

सूचना मिलते ही डायल 100 सलामतपुर की टीम मौके पर पहुंची और वाहन व आरोपियों की तलाश शुरू की। बौद्ध यूनिवर्सिटी के सामने पिकअप परित्यक्त अवस्था में मिला, जिसमें से सामान बिखरा हुआ था। इस दौरान अर्जुन राठौर से भी नगदी और मोबाइल लूटे जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में पांच टीम गठित की गईं। पीछा करने पर आरोपी बेरखेड़ी चौराहे के पास बाइक छोड़कर जंगल में भाग गए। लगातार सर्चिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपराध स्वीकारते हुए अन्य साथियों के नाम उजागर किए। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड राजगढ़ जिले में चोरी व डकैती से जुड़ा पाया गया।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लूटी हुई मोटरसाइकिल बरामद की है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और माल की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को डीआईजी द्वारा 20,000 का नगद इनाम घोषित किया गया है।

Next Post

फूल माली समाज के बच्चों का सम्मान: बच्चे देश की अमूल्य धरोहर-CM

Sun Aug 24 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को हिन्दी भवन में आयोजित फूल माली समाज के 16वें राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी प्रतिभा को निखारना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों की पढ़ाई से लेकर […]

You May Like