फूल माली समाज के बच्चों का सम्मान: बच्चे देश की अमूल्य धरोहर-CM

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को हिन्दी भवन में आयोजित फूल माली समाज के 16वें राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी प्रतिभा को निखारना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों की पढ़ाई से लेकर रोजगार तक हर कदम पर साथ है। प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक छात्रवृत्ति दी जा रही है और 1 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू है। अगले पाँच सालों में 2.50 लाख शासकीय पदों पर भर्ती की जाएगी। पुलिस विभाग में भी प्रतिवर्ष 7500 पदों पर भर्ती कर रिक्तियां भरी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने मंच से समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और सम्मान निधि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुष्प कलाकारी को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। जन्माष्टमी पर मंदिरों में पुष्प सज्जा हेतु पुरस्कार भी घोषित किए गए। डॉ. यादव ने कहा कि फूल-माली समाज ने परिश्रम और कर्मठता से विशेष पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का समाजजनों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उज्जैन में समाज की धर्मशाला निर्माण हेतु सहायता देने की घोषणा भी की गई। समारोह में मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक भगवान दास सबनानी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Next Post

वार्ड 33 में पांच वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित, नपाध्यक्ष ने स्वयं कराया कार्यान्वयन

Sun Aug 24 , 2025
इटारसी। पुरानी इटारसी में मौजूद वार्ड क्रमांक 33 में हमेशा से जलसंकट ग्रस्त रहा है। यहां जमीन में पानी की कमी और वॉटर सप्लाई नगरपालिका टयूबवेल के माध्यम से करती है। लेकिन यह गर्मी के दिनों में पानी देना बिलकुल कम कर देते हैं जिससे टेंकर से पानी सप्लाई नगरपालिका […]

You May Like