सालभर में 1.27 करोड़ का मटन खा गए कूनो के चीते

श्योपुर। कूनो जंगल में मौजूद चीतों को पालना लगभग सफेद हाथी पालने जैसा साबित हो रहा है। इन चीतों के खाने पर रोजाना 35 हजार रुपए खर्च हो रहे हैं और सालभर के अंदर ही ये चीते 1,27,10,8170 रुपए का बकरी मीट खा गए। इन चीतों के लिए वैसे तो शिकार हेतु चीतल भी छोड़े जाते हैं, लेकिन चीतों को बकरी का मीट ज्यादा पसंद होता है। इसका खुलासा कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब से हुआ। सरकार ने बताया कि कूनो वाइल्डलाइफ डिवीजन में अभी कुल 32 चीते हैं। सरकार ने इस दौरान यह भी बताया कि इन चीतों को कूनो जंगल से निकालकर ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना से लेकर राजस्थान तक भेजा जा रहा है। विधायक ने इस दौरान यह भी कहा था कि कूनो जंगल में चीतों को खाने को नहीं मिल रहा, जिस वजह से वे बाहर निकलकर शिकार कर रहे है और गांवों के लोगों की बकिरयों व जानवरों का शिकार कर रहे हैं।

Next Post

वेस्टइंडीज को नौ विकेट से पीट कर दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में

Thu Feb 26 , 2026
अहमदाबाद, 26 फरवरी (वार्ता) कप्तान एडन मारक्रम (नाबाद 82) और क्विंटन डी कॉक (47) और रायन रिकलटन ( नाबाद 45 ) की विस्फोटक पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में वेस्टइंडीज को 23 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल […]

You May Like