ओंकारेश्वर में मांधाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 साल से फरार 4 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

ओंकारेश्वर। मांधाता पुलिस ने ऑपरेशन ‘खोज’ के तहत 35 साल से फरार चल रहे दो वारंटियों सहित कुल 4 स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 

पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर और एसडीओपी श्री मनोहर गवली के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंदया के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों से यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार वारंटी –

*1.* अपराध क्रमांक 80/1988 धारा 294, 323, 506 भादवि में फरार सालकराम पिता गागू (66) निवासी मूढ़ई, थाना नर्मदानगर।

 

*2.* अपराध क्रमांक 481/91 धारा 294, 186 भादवि में फरार जगदीश उर्फ जग्गू पिता कालू (54) निवासी ग्राम इनधावड़ी, थाना नर्मदानगर।

 

*3.* अपराध क्रमांक 137/18 धारा 279, 337, 338 भादवि में फरार गोपाल पिता मदनलाल बैरागी (38) निवासी न्यू रोड शाजापुर, हाल निवासी घंटाघर के पास देवास।

 

*4.* अपराध क्रमांक 184/20 धारा 294, 323, 506, 325 में फरार छतरसिंह पिता रामकरण भील (46) निवासी ग्राम टेमाचा, थाना धनगांव।

 

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी नि. अनोख सिंह सिंदया, प्रआर 137 भगवान धनगर, प्रआर 580 नरेंद्र चंदेल, आर 07 जितेंद्र कारोले, आर 617 रवि सोलंकी, आर 239 अर्जुन चांदना, आर 796 सुधाकर द्विवेदी, आर 657 सुरेंद्र और आर 12 चंद्रवीर सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

नरसिंहपुर में लोकायुक्त की कार्रवाई, डीआर कार्यालय में दबिश

Mon Sep 21 , 2026
नरसिंहपुर। जिले में लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता विभाग के डीआर कार्यालय में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान राजेंद्र सिंह, सहकारिता विभाग (डीआर चार्ज) को कथित रूप से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के […]

You May Like