नरसिंहपुर में लोकायुक्त की कार्रवाई, डीआर कार्यालय में दबिश

नरसिंहपुर। जिले में लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता विभाग के डीआर कार्यालय में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान राजेंद्र सिंह, सहकारिता विभाग (डीआर चार्ज) को कथित रूप से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।

कार्रवाई के बाद संबंधित अधिकारी और दस्तावेजों को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां लोकायुक्त टीम द्वारा पूछताछ एवं आवश्यक कागजी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। रिश्वत की राशि, शिकायत के संबंध में विस्तृत जानकारी और अन्य तथ्यों का आधिकारिक खुलासा जांच पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।

Next Post

ज़ी सिनेमा पर 'पति-पत्नी और वो दो' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 26 सितंबर को

Mon Sep 21 , 2026
मुंबई, 21 सितंबर (वार्ता) हास्य और गलतफहमियों से भरपूर फिल्म ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 26 सितंबर को रात आठ बजे ज़ी सिनेमा पर होगा।मुदस्सर अज़ीज़ निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में […]

You May Like