रादुविवि कर्मचारी संघ चुनाव में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

जबलपुर:रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आगामी 25 मार्च को कर्मचारी संघ का चुनाव होने वाला है। बुधवार को नाम वापसी भी हुई, जिसमें 7 लोगों ने नामांकन प्रपत्र भरा था। इसके बाद बुधवार को चार लोगों ने नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद चुनाव में प्रत्याशियों की स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है। जानकारी के अनुसार अब कर्मचारी संघ अध्यक्ष के लिए तीन दावेदार मैदान में उतर चुके हैं। इनमें प्रेम प्रकाश पुरोहित, संजय यादव और वीरेंद्र सिंह पटेल शामिल हैं। वहीं इसके अलावा बाकी पदों के लिए भी त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।
सभी पदों के लिए तीन- तीन दावेदार
चुनाव प्रक्रिया के समय नाम वापसी के बाद विभिन्न पदों के लिए अब तीन-तीन दावेदार मैदान में है। जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष के लिए दो पदों में चुनाव है जिसको लेकर 6 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं एक महासचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार, एक संयुक्त सचिव के लिए तीन उम्मीदवार, एक कोषाध्यक्ष पद के लिए भी तीन उम्मीदवार तो वहीं कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर 15 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं। देखा जाए तो प्रत्येक पद पर तीन-तीन उम्मीदवार अपने दावेदारी ठोक रहे हैं।

Next Post

होटल गुलजार और मेथोडिस्ट चर्च की संपत्ति कुर्क

Thu Mar 19 , 2026
जबलपुर: राजस्व विभाग ने डायवर्सन की बकाया राशि नहीं जमा करने पर गोरखपुर स्थित होटल गुलजार और हवाबाग स्थित मेथोडिस्ट चर्च की संपत्ति को कुर्क कर लिया है तथा कुर्क की गई संपत्ति के क्रय-विक्रय, अनुबंध आदि को निषेधित कर दिया गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर अनुराग सिंह के […]

You May Like