11 साल के बच्चे ने चॉकलेट देने से मना किया तो जांघ में नुकीली चीज घोंप दी

इंदौर. आजाद नगर में चॉकलेट को लेकर हुए विवाद में 11 साल का बच्चा घायल हो गया. बच्चे ने चॉकलेट देने से मना किया तो एक युवक ने गाली गलौज कर उसकी बाईं जांघ में नुकीली वस्तु से वार कर दिया, जिससे खून निकलने लगा.पुरानी जेल के पीछे रहने वाले मोहम्मद साजिद का 11 वर्षीय बेटा मोहम्मद रोहान शाम दुकान से चॉकलेट लेकर घर लौट रहा था. अनवर होटल के पास मोहम्मद अली ने उसे रोककर चॉकलेट मांगी और उसकी जेब भी चेक की.

रोहान ने चॉकलेट देने से मना किया तो अली गाली गलौज करने लगा. बच्चे ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जेब से नुकीली वस्तु निकालकर उसकी बाईं जांघ पर वार कर दिया. चोट लगने से खून निकलने लगा. परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद प्रकरण दर्ज किया. मामले में थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया का कहना है कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Next Post

चिंनौर में मंदिर से ठाकुरजी की मूर्ति और गाय चोरी, वापस भी मिलीं

Thu Sep 24 , 2026
ग्वालियर। चिंनौर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से ठाकुर जी की मूर्ति और एक गाय चोरी होने का मामला सामने आया। वीडियो में एक संदिग्ध युवक गाय ले जाता नजर आया, जिसकी पहचान होने के बाद मूर्ति और गाय वापस मिल गईं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्मैक […]

You May Like