उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास स्कॉर्पियो के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

टिहरी गढ़वाल/ऋषिकेश 23 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड में रिषीकेश के पास बुधवार देर रात एक वाहन के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी एवं दो अन्य घायल हो गए। गुमानीवाला से नरेंद्रनगर के नाई गांव जा रही बरातियों से भरी एक स्कॉर्पियो कल रात अनियंत्रित होकर पावकी देवी मोटर मार्ग पर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी।

हादसे की सूचना खाई में गिरे एक घायल युवक ने ही दी जिसके बाद पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के अनुसार वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। मृतकों की पहचान विमल कंडियाल (31) राहुल कलुड़ा (23) एवं आशीष कलुड़ा (26) के रुप में की गयी है। घायलों में निखिल रमोला (21) एवं तनुज पुंडीर (26) है। सभी श्यामपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने रातभर राहत-बचाव अभियान जारी रखा। हादसे की खबर से श्यामपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Thu Oct 23 , 2025
एडिलेड 23 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। टॉस के बाद मिचेल मार्श ने आज के मैच के […]

You May Like