दतिया जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य न्यायाधीश और कलेक्टर, सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भोजन तक की जांच

दतिया। आज शनिवार को जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं मुख्य न्यायाधीश द्वारा जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा से हुई, जहां दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधन का गहन परीक्षण किया।

इसके उपरांत अंडर ट्रायल कैदियों से बातचीत की गई। अधिकारियों ने कैदियों से उनकी पेशी समय पर हो रही है या नहीं, इस संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा जेल में उपलब्ध भोजन व्यवस्था, महिला बैरक सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर वानखेड़े ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि पहले की तुलना में जेल में विचाराधीन कैदियों की संख्या में काफी कमी आई है, जो इस बात का संकेत है कि जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्य हो रहा है।

Next Post

महिला ने किया सुसाइड, हत्या का आरोप

Sat Jun 28 , 2025
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।‌ मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया यादव कॉलोनी चौकी क्षेत्र निवासी आर्शी कुशवाहा 35 साल पति सुमित कुशवाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की […]

You May Like

Play sound