
पांच आरोपियों गिरफ्तार कर डेढ़ करोड़ के 11 वाहन जब्त किए
नव भारत न्यूज
इंदौर. पुलिस ने चार पहिया वाहनों को किराए पर लेकर अन्य राज्यों में अवैध रूप से बेचने और गिरवी रखने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर बड़ी संख्या में वाहनों का दुरुपयोग किया. गांधी नगर पुलिस की टीम ने गिरोह के मुखिया समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ड़ेढ़ करोड़ के 11 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं. पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 01 आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों गांधी नगर थाने पर आठ फरियादियों ने शिकायतें की थी. फरियादियों ने पुलिस को बताया था कि उनके चार पहिया वाहनों को एक ही व्यक्ति ने एक ही फर्म के नाम पर किराया एग्रीमेंट कर महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य राज्यों में ले जाया गया. इसके बाद पिछले महिनों से न तो किराया दिया और न ही वाहन उन्हें सुपुर्द किए. इस पर पुलिस ने तुरंत एक टीम का गठन कर तकनिकी आधार पर निगरानी रखते हुए गिरोह के मुखिया पर नजर रखी और उसे गुजरात के सूरत में जाकर दबिश देकर गिरोह के मुखिया सचिन सिंह सिसौदिया को गिरफ्तार कर लिया. गिरोह को मुखिया महू जिले के पेंशनपुरा का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों को अधिक किराए का प्रलोभन देकर उनके वाहन एग्रीमेंट कर किराए पर लेते थे. इसके बाद वह इन वाहनों को महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में बैच देते या गिरवी रख लेते थे जो ऐसे वाहन खरीद लेते थे जिनके कोई दस्तावेज नहीं होते थे. मामले में पुलिस ने तकनीकी निगरानी और प्राथमिकी जांच के बाद 37 वर्षीय सचिन सिंह सिसौदिया जो कि उक्त गिरोह का मुखिया भी हैं, को सूरत से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मुंबई, कल्याण और ठाणे से गिरोह के अन्य सदस्यों के परिसर पर छापामार कार्रवाई कर 11 चार पहिया वाहनों को जब्त किया है. पुलिस ने गिरोह के मुखिया सचिन सिंह सिसौदिया के कब्जे से 4 वाहन, महाराष्ट्र के कल्याण में रहने वाले अरकान शेख के सब्जे से दो वाहन, महाराष्ट्र के ही ठाणे में रहने वाले विशाल मिरकुटे से दो वाहन, महाराष्ट्र के ही ठाणे में रहने वाले अविनाश यादव के कब्जे से 2 वाहन, जबकि महाराष्ट्र के ही कल्याण में रहने वाले विकास पंवार के कब्जे से एक वाहन जब्त किया है.
बाक्स…
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं. जिसमें से हुंडई आरा 2, महिद्रा बोरेलो 1, मारुति स्विफ्ट 1, स्विफ्ट डिजायर 5, मारुति अर्टिगा 1, महिंद्रा एक्सयूवी 500 एक जब्त की है. पुलिस ने बताया कि गिरोह के मुख्य आरोपी सचिन सिंह से पूछताछ जारी है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश के साथ उनके अपराधों की पूरी जांच की जा रही है.
