भोजनालय पर 21 हजार का जुर्माना कर रहा था प्लास्टिक का उपयोग

खण्डवा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशन में एसडीएम पुनासा शिवम प्रजापति द्वारा नगर परिषद क्षेत्र ओंकारेश्वर में प्लास्टिक उपयोग की जांच के लिए निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान झूला पुल मार्ग पर रेवा श्री ब्राह्मण भोजनालय द्वारा प्लास्टिक उपयोग एवं नर्मदा नदी में दूषित जल प्रवाहित करना पाया गया। जिस पर दंड स्वरूप 21 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। साथ ही कहा कि पुनरावृत्ति होने पर दुकान सील कर दी जाएगी। ओंकारेश्वर सीएमओ संजय गीते द्वारा बताया गया कि इस दौरान शहर के समस्त होटल व्यवसाईयों को सूचित किया गया कि आगामी आयोजनों में किसी भी प्रकार से प्लास्टिक का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है। इस संबंध में कोई प्रकरण दर्ज होता है तो संबंधित दुकान सील कर प्रतिबंधित की जाएगी जिसके संबंधित होटल व्यवसायी ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि सभी व्यवसाय/दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि किसी प्रकार की पॉलीथिन प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाये।

Next Post

CISF IG ने इंदिरासागर परियोजना में मॉडल रूम, CCTV कक्ष का निरीक्षण किया

Wed May 7 , 2025
नर्मदानगर। महानिरिक्षक केऔसुब मध्य खण्ड भिलाई ने इंदिरासागर परियोजना के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इंदिरासागर पॉवर स्टेशन एनएचडीसी. परियोजना की सुरक्षा में तैनात के औसुब इकाई का वार्षिक निरिक्षण 2025 का महानिरिक्षक नीलिमा रानी सिंह ने परियोजना क्षेत्र में अवलोकन किया सी. आई.एस. एफ. की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा […]

You May Like