
नर्मदानगर। महानिरिक्षक केऔसुब मध्य खण्ड भिलाई ने इंदिरासागर परियोजना के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इंदिरासागर पॉवर स्टेशन एनएचडीसी. परियोजना की सुरक्षा में तैनात के औसुब इकाई का वार्षिक निरिक्षण 2025 का महानिरिक्षक नीलिमा रानी सिंह ने परियोजना क्षेत्र में अवलोकन किया सी. आई.एस. एफ. की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके साथ ही मॉडल रूम सीसीटीवी. नियंत्रण कक्ष भी देखा। देश के वर्तमान सुरक्षा परिदृष्य को देखते हुए परियोजना का जायजा लिया। इस अवसर पर सहायक कमांडेट नर्मदानगर संजीव कुमार की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद महानिरिक्षक श्रीमति निलीमा रानी सिंह ने इंदिरा सागर परियोजना के महाप्रबंधक विनोद कुमार एवं विभागाध्यक्ष एच.आर.,श्रीमति रेशमा संजीव,के साथ एक बैठक ली,जिसमें उच्च स्तर से आऐ सुरक्षा नियम एवं दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।
