जबलपुर: शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर 2 करोड 27 लाख रूपए की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में क्राइम ब्रांच जबलपुर ने श्रीनगर जम्मू कश्मीर एवंं यूपी मेें छापेमारी करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें शहर लाने के बाद रिमांड मेंं लेकर पूछताछ की जा रही है। ठगी के नेटवर्क से जुड़े नए खुलासे होने की उम्मीद है।जानकारी के मुताबिक जबलपुर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात के द्वारा शेयर बाजार में निवेश कर प्रतिदिन 5 प्रतिशत रिटर्न और दीर्घकालिक निवेश पर 500 प्रतिशत तक रिटर्न देने का वाद किया एवं अल्पकालिक पूंजी लाभ और दीर्घकालिक पूंजी लाभ दोनों में निवेश कराने एवं शेयरों और सस्ते दर पर बल्क ट्रेडिंग में अच्छा मुनाफा दिलाने का वादा कर 2 करोड 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। पतासाजी करते हुये श्रीनगर जम्मू कश्मीर में दबिश देते हुये आरोपी नसीर एहमद शेख पिता अब्दुल अहद शेख 55 वर्ष निवासी बांदीपुर मस्जिद के पास थाना बांदीपुर गुरुरा अरगांव रोड जिला बांदीपुर जम्मू एंड कश्मीर एवं सहारनपुर उत्तर प्रदेश में दबिश देते हुये मोहम्मद अजहर पिता अब्दुल खालिक 25 वर्ष निवासी आजाद कॉलोनी गली नं. 10 सहारनपुर उप्र को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी की राशि में से 45 लाख रुपये की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर अपने सरगना के खातों में हस्तांतरित करना बताये जिसके संबंध में और पूछताछ की जा रही है।
