पुलिस चौकी में बदमाश ने की तोड़फोड, सीसीटीवी से पकड़ा आरोपी

ग्वालियर: दरमियानी रात गोला का मंदिर स्थित पुलिस चौकी में एक बदमाश ने डंडे से तोड़फोड कर उत्पात मचाया। उसने चौकी में रखे सभी उपकरण बुरी तरह से तोड़ दिये। गोला का मंदिर चौराहो पर पुलिस चौकी यातायात को नियंत्रण के लिये बनाई गयी थी। चौकी में यातायात पुलिस के उपकरण रखे जाते हैं। सुबह जब चौकी प्रभारी एएसआई विलियम तिर्की ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चौकी का पूरा सामान बुरी तरह से टूट चुका था।

चौकी में कांच बिखरा था और 10 कुर्सियां, 2 टेबिल, 20 बेटन लाइट, एक पंखा और 4 ट्यूब लाइट्स सहित अन्य उपकरण भी क्षतिग्रस्त थे। चौकी रातभर खाली थी क्योंकि लगातार वीआईपी ड्यूटी चल रही थी।पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज तथा गवाहों के आधार पर आरोपी की पहचान की। यह चंदनपुरा निवासी मोनू खटीक था। आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर हवालात भेज दिया गया।

गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह घटना के समय नशे में था। नशे की हालत में उसने अपना गुस्सा चौकी पर निकाल दिया और यह तोड़फोड़ की। पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी में हुए नुकसान का ब्योरा तैयार किया जा रहा है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Next Post

पहले चुराई पिकअप फिर एटीएम में सेंध लगाने पहुंचे थे डकैत

Sat Dec 6 , 2025
जबलपुर:गोसलपुर थाना अंतर्गत बस स्टैंड स्थित पाठशाला परिसर में हथियारों से लैस डकैतों ने एसबीआई बैंक की एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर पिकअप वाहन मेें ले जाने का प्रयास किया। जबकि बरनू तिराहा में लगे एक और एसबीआई बैंक एटीएम से नगदी उड़ाने के उद्देश्य से तोडफ़ोड़ की […]

You May Like