झपट्टा मारकर लूटा मोबाइल

जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत सतपुड़ा क्लब के पास मोटर सायकिल सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर युवक का मोबाइल लूट लिया और भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक संतोष कोल 30 वर्ष निवासी छुई खदान राम मंदिर के पीछे सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सर्किट हाउस से काम करके साईकिल से घर जा रहा था सतपुड़ा क्लब के पास पहॅुचा तभी पीछे से काले रंग की मोटर सायकिल से 3 लडक़े आये और झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल कीमती लगभग 10 हजार रूपये का छीनकर भाग गये।
बुजुर्ग का मोबाइल पार
माढ़ोताल थाने में रीवा निवासी अरूण सिंह बघेल 61 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ई रिक्शा से जा रहा था आईएसबीटी पुल के पास पहुॅचा ई रिक्शा चालक बोला कि ई रिक्शा का ब्रेक खराब हो गया तथा ई रिक्शा के ब्रेक को पीछे वाली सवारी से 2-3 बार ठीक कराया था एवं उससे बिना किराये लिये उतरने के लिये कहा, वह ई रिक्शा से उतर गया ई रिक्शा के जाने के बाद उसने पेंट के जेब में रखा मोबाइल देखा जो गायब था।

Next Post

Samsung Galaxy S27 Series: One UI 9.5, Galaxy AI 2.0 और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ लीक हुए बेहतरीन फीचर्स

Mon Aug 24 , 2026
मुंबई, Samsung Galaxy S27 सीरीज के लीक्स सामने आए हैं। इसमें One UI 9.5, Galaxy AI 2.0, सैटेलाइट कनेक्टिविटी, अपग्रेटेड NFC/MST, Exynos प्रोसेसर संग UWB और नमी-रोधक कैमरा चेसिस मिलेगा। सैमसंग लवर्स के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आ रही है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च की तारीख अभी काफी दूर है, […]

You May Like