MP में बारिश की कमी होगी पूरी या नहीं? मानसून की विदाई पर भी संशय, जानिए मौसम वैज्ञानिक का अनुमान

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिलहाल सक्रिय सिस्टम के बिना है, लेकिन अगले कुछ दिनों में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 3 से 6 दिनों में पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ कुछ जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

फिलहाल प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से 7 फीसदी कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश करीब 1 फीसदी कम, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के कुछ जिले बारिश की कमी से ज्यादा प्रभावित हैं।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सितंबर में अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद बारिश की गतिविधियों में फिर कमी आ सकती है। ऐसे में मौजूदा बारिश की कमी पूरी होगी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है।

वहीं मध्य प्रदेश से मानसून की सामान्य विदाई अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह के आसपास शुरू होती है। फिलहाल मानसून की विदाई को लेकर निश्चित तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

You May Like

मनोरंजन