बेटी की शिकायत पेटी अभियान: छात्राओं से संवाद कर पुलिस ने सुझाव लिए

छतरपुर। छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में अवकाश के समय भ्रमण कर छात्राओं से सीधा संवाद किया गया। यह कार्यक्रम “बेटी की शिकायत पेटी” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

महिला पुलिस अधिकारियों ने विद्यालयों में जाकर शिकायत पेटी की जाँच की और छात्राओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याएँ तथा सुरक्षा से जुड़े सुझाव सुने। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा का भाव जगाना और उनकी बात सीधे पुलिस तक पहुँचाना है।

इसके साथ ही विद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों को पुलिस की फीडबैक QR कोड सेवा के बारे में भी जानकारी दी गई। इस सेवा के ज़रिए अब कोई भी व्यक्ति QR कोड स्कैन कर अपनी शिकायत, सुझाव या पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी समस्या को गोपनीय रूप से सीधे पुलिस अधीक्षक छतरपुर तक पहुँचा सकेगा।

Next Post

कॉलेज बस का कहर: युवक और छात्रा की मौत, दो लोग गंभीर घायल

Wed Aug 20 , 2025
इंदौर. अंतिम चौराहे पर बुधवार शाम एक निजी कॉलेज बस ने कहर बरपा दिया. बेकाबू बस ने पहले बाइक सवार युवक को टक्कर मारी और फिर दो छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद बस ने ऑटो और कार को भी टक्कर मार दी. हादसे में युवक और […]

You May Like