दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह सदस्य ढेर

बेरूत, 02 जून (वार्ता) दक्षिणी लेबनान में एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में रविवार शाम हिजबुल्लाह का एक सदस्य मारा गया। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने यह जानकारी दी।

सुरक्षा सूत्रों ने शिन्हुआ को बताया कि मारे गये सदस्य की पहचान हिजबुल्लाह सदस्य मोहम्मद अली सरूर के रूप में हुई है, जो दक्षिणी लेबनान के मध्य क्षेत्र में स्थित ऐता अल-शाब गांव का निवासी था।

यह हवाई हमला हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता वाले युद्धविराम समझौते के बावजूद हुआ, जो 27 नवंबर, 2024 से प्रभावी है। इस समझौते ने गाजा पट्टी में युद्ध के कारण एक साल से अधिक समय से चल रही सीमा पार शत्रुता खत्म हो गयी थी।

गौरतलब है कि इजरायली सेना फिर भी लेबनान के अंदर कभी-कभार हमले करती रहती है, जिसके बारे में उसका कहना है कि इसका उद्देश्य हिजबुल्लाह से होने वाले ‘खतरों’ को बेअसर करना है।

 

Next Post

सोनू सूद को मिला ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड

Mon Jun 2 , 2025
हैदराबाद , (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सोनू सूद लोगों की मदद के लिए हमेश तत्पर रहते हैं।कोरोना काल के दौरान सोनू सूद ने देशभर में लोगों की मदद की थी। सोनू सूद ने अपने फाउंडेशन सूद […]

You May Like