टोल प्लाजा पर हमला, दो कर्मचारी घायल

भिण्ड, 17 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों के हमले से दो कर्मचारी घायल हो गये है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऊमरी टोल प्लाजा पर कल रात नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बाइक से आए बदमाशों ने टोल प्लाजा पर बैठे कर्मचारियों पर गोलियां चलाई। एक कर्मचारी को पीटा। टोल प्लाजा पर हुई बारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में दो कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें भिण्ड जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि तीन बाइक पर सवार होकर करीब 8 बदमाश पहुंचे थे। पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या लूट की साजिश की आशंका जता रही है।

Next Post

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान शुरू

Mon Feb 17 , 2025
रायपुर, 17 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान सोमवार को 53 विकासखण्ड में शुरू हो गए हैं। यह चुनाव तीन चरणों में संपन्न होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए बैलट पेपर का कलर […]

You May Like