रीवा में बेसमेंट में चल रही दुकान और बनाए गए गोदाम

रीवा, 7 जुलाई, शहर की मुख्य सडक़ो और बाजारो में बने शापिंग कांप्लेक्स एवं टावर मालिक एक ओर जहा भवन अनुज्ञा के नियमो की धज्जियां उड़ा रहे है तो वही दूसरी तरफ बेसमेंट में दुकाने चल रही है या फिर स्टोर बनाया गया है. जिसको लेकर नगर निगम कोई कार्यवाही नही कर रहा है. जबकि गत वर्ष जुलाई में दिल्ली में हुए हादसे के बाद दो दर्जन से अधिक लोगो को बेसमेंट को लेकर नोटिस दी गई थी. लेकिन इस वर्ष कार्यवाही के मूड़ में नगर निगम नही है.

शहर के अंदर कई ऐसे व्यवसायिक भवन बने है जो स्वीकृत मानचित्र के विपरीत है और जो बन रहे है वह स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए जा रहे है. बेसमेंट को लेकर एक बड़ा खेल चल रहा है, परमीशन लेने के लिये भवन स्वामी ने बेसमेंट को पार्किंग दिखाया लेकिन बनने के बाद बेसमेंट में या तो दुकाने चला रहे है या फिर गोदाम बना कर रख दिया है. शहर में दर्जन भर ऐसे कांप्लेक्स है जहा बेसमेंट पर दुकान और गोदाम संचालित है. कालेज चौराहा मार्ग में कई ऐसे भवन बने है जहा बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के बजाय दूसरे काम में हो रहा है. इसी तरह सिरमौर मार्ग व प्रयागराज मार्ग में कई भवन है जहा बेसमेंट में दुकान संचालित है. इसके अलावा कई नर्सिंग होम भी ऐसे है जो बेसमेंट में पार्किंग के बजाय कार्यालय और स्टोर बनाकर रखा है. नगर निगम अभी तक नही चेता है कोई कार्यवाही नही की जा रही है.

हादसे के इंतजार में नगर निगम

दिल्ली में गत वर्ष जुलाई के महीने में बेसमेंट में पानी भरने के बाद प्रदेश में कार्यवाही शुरू हुई थी. लेकिन इस बार नगर निगम अभी तक कोई कार्यवाही शुरू नही किया है, जबकि बरसात का समय चल रहा है. कभी भी कोई हादसा यहा भी हो सकता है क्योंकि बेंसमेंट का उपयोग पार्किंग के बजाय दुकान, कार्यालय एवं गोदाम स्टोर के रूप में किया जा रहा है. भले ही नगर निगम अभी नही चेता है पर जब कोई हादसा हो जायेगा तो खुद को बचाने के लिये नोटिस जारी करने का हवाला देकर हाथ खड़ा कर देगा. रीवा में 2016 में भीषण बाढ़ आई थी कई जगह पानी भर गया था और बेसमेंट भी डूब गये थे. शायद नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है.

गत वर्ष दी गई थी नोटिस

दिल्ली हादसे के बाद रीवा नगर निगम की नींद टूटी थी और शासन के निर्देश पर बेसमेंट को लेकर कार्यवाही भी शुरू हुई. लेकिन रीवा में यह कार्यवाही केवल नापजोख तक ही सीमित रह गई. अधिकारियों ने अपने-अपने जोन में नापजोख शुरू की और नोटिस थमाया. अब इसके बाद फाइले दब गई, नोटिस जारी करने के बाद किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई और बेसमेंट से न तो दुकान हटी और न ही किसी पर कार्यवाही की गाज गिरी. केवल नोटिस दिखावे के लिये दी गई.

बेसमेंट को लेकर दी गई है नोटिस: आयुक्त

नगर निगम आयुक्त डा0 सौरभ सोनवणे ने बताया कि बेसमेंट को लेकर जांच के निर्देश अधिकारियों को दिये गये है. संबंधित जोन प्रभारी अपने-अपने जोन में सर्वे कर रहे है और बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के अलावा किसी अन्य उपयोग में पाया जायेगा तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी. कुछ लोगो को नोटिस भी जारी की गई है.

Next Post

दो दिन बारिश थमने के बाद बढ़ी उमस भरी गर्मी तापमान पहुंचा 36 डिग्री

Mon Jul 7 , 2025
रीवा, 7 जुलाई, दो दिन से झमाझम बारिश थम गई है और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है. लगातार धूप बनी हुई है बूंदाबांदी तक नही हो रही है, जिसको लेकर लोग परेशान है. वही किसानो के लिये राहत है बारिश थमने के बाद किसान खरीफ की बोनी शुरू […]

You May Like