जनपद एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के आंकड़ों से क्षेत्रीय विधायक सरला रावत सहमत नहीं

मुरैना:सबलगढ़ में विधानसभा विकास समिति की समीक्षा मीटिंग में जनपद एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के प्रस्तुत आंकड़ों से क्षेत्रीय विधायक सरला रावत सहमत नहीं हुईं।आरईएस को नोटिस जारी कर दिया गया है।सबलगढ़ में बहुत लम्बे समय बाद विधानसभा विकास समिति की मीटिंग एसडीएम अरविंद माहौर ने क्षेत्रीय विधायक सरला रावत के निर्देश पर बुलाई।

स्वच्छता अभियान अंतर्गत शौचालय एवं खेत तालाब का निरीक्षण एसडीएम के साथ करने का समय तय करने एवं लोक स्वस्थ यांत्रिकी की जल संरचना की रिपोर्ट सीईओ को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों ने अपने- अपने विभाग के आंकड़े प्रस्तुत किए। विधायक ने शिक्षा विभाग एवं महिला विकास के अन्तर्गत जर्जर भवनों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बारिश के समय कोई भी अनहोनी घटना नहीं होनी चाहिए।

Next Post

विराट कोहली ने टेस्ट रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी: लंदन में बताया संन्यास लेने की 'दाढ़ी' वाली वजह, कहा- 'जब हर चार दिन में रंगनी पड़े...'

Wed Jul 9 , 2025
दिग्गज बल्लेबाज ने युवराज सिंह के चैरिटी इवेंट में किया खुलासा; उम्र और लगातार दाढ़ी कलर करने को बताया संन्यास का ‘संकेत’, भावुक होकर युवराज से अपने बॉन्ड पर भी बोले। लंदन, 9 जुलाई, 2025 (नवभारत): भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने […]

You May Like