बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता – विजेंद्र गुप्ता

नयी दिल्ली, 22 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि नागरिकों को आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना और उनकी रोज़मर्रा की समस्याओं का समाधान करना सदैव उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
श्री गुप्ता ने सोमवार को रोहिणी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न आवासीय कॉलोनियों में पुरानी पानी की पाइपलाइनों को बदलने के कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नागरिकों को आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना और उनकी रोज़मर्रा की समस्याओं का समाधान करना सदैव उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। यह परियोजना नागरिकों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उनके संकल्प को दोबारा प्रमाणित करती है। इस पहल से हज़ारों परिवारों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य वर्षों से चली आ रही पानी की कमी और पानी की समस्याओं को पूरी तरह समाप्त करना है। इन नई पाइपलाइनों की व्यवस्था होने के बाद प्रत्येक परिवार को निरंतर स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाला पानी उपलब्ध होगा। इससे न केवल उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी बल्कि नागरिक सम्मान और सुविधा के साथ जीवन यापन कर सकेंगे।”
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधा सबसे महत्वपूर्ण है और रोहिणी क्षेत्र में विकास की प्राथमिकता आवश्यक बुनियादी सुविधाओं पर केन्द्रित रहेगी। उन्होंने कहा कि लगातार और स्वच्छ पानी की आपूर्ति से उनके रोजमर्रा के काम आसान होंगे और जीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

Next Post

फिलीपींस की विदेश मंत्री से मिले जयशंकर , हिन्द प्रशांत पर की बात

Mon Sep 22 , 2025
नयी दिल्ली 22 सितम्बर (वार्ता) विदेश मंत्री डा.एस.जयशंकर ने दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस और चीन के नौसैनिक पोतों की हाल ही में हुई झड़प के बीच रविवार को न्यूयार्क में फिलीपींस की विदेश मंत्री थेरेसा पी. लाज़ारो के साथ मुलाकात की और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में परस्पर सहयोग पर चर्चा […]

You May Like