जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत चूल्हा गोलाई ब्रिज नेशनल हाईवे पर तेज अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी । हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया जिसका उपचार मेडिकल में चल रहा है।पुलिस के मुताबिक नेमचंद चौधरी 32 वर्ष निवासी शांतिनगर परसवाड़ा संजीवनीनगर ने सूचना दी कि उसके पिता खुशीलाल चौधरी ग्राम तेवर के साथ चाचा कंठीलाल चौधरी के साथ टीव्हीएस चेम्पियन दुपहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 एस व्ही 4095 से दोपहर कहीं काम से गये थे,
शाम लगभग 7 बजे संकरी चूल्हा गोलाई ब्रिज नेशनल हाईवे के पास एक्सीडेंट हो गया। हादसे में चाचा एवं पिता को हाथ, पैर, शरीर में चोटें आ गई जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान पिता खुशीलाल चौधरी 66 वर्ष की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल में टक्कर मार दी थी।
