सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न के विंध्यनगर मार्ग में स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा में शुक्रवार के दोपहर करीब 1:50 बजे आधा दर्जन डकैत बंदूक के नोक पर लाखों रुपए कैश एवं तिजोरी उठा ले गए इस डकैती एवं लूटपाट की घटना से बैंक एवं उसके आसपास में दहशत का माहौल हुआ है वहीं माना जा रहा है कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है ।अपराधियों में कानून एवं पुलिस के प्रति एक भी खौफ नहीं है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दृश्य बताते हैं कि आज शुक्रवार के दोपहर करीब 1:50 बजे आधा दर्जन युवक अचानक बैंक में घुसे और बंदूक की नोक लगाकर लूटपाट करते हुए तिजोरी तोड़ने लगे इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो करीब चार लोगों के साथ दहशतगर्दो ने मारपीट भी किया है इतना ही नहीं डकैतों ने एक फायर भी किया है इस सनसनीखेज वारदात से बड़ा आंचल में जहां दहशत का माहौल बन गया है वही बताया जा रहा है कि बैंक की तिजोरी समेत भारी भरकम कैश भी उठा ले गए मारपीट की घटना में शामिल फिर तो ने पूरी घटना की बयान भी किया है और बताया कि करीब 10 से 15 मिनट के बीच दहशतगर्दो ने किया है।
कैश कितना ले गए इसकी कोई जानकारी अभी नहीं है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि डकैतों ने लाखों रुपए बैंक से उठा ले गए प्रत्यक्षदर्शी अभी बताते हैं की सूचना के बाद काफी देर से कोतवाली बैढ़न पुलिस पहुंची है। पुलिस की कार्यप्रणाली एवं वर्तमान कार्य पद्धति पर स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक समय पुर पुलिस सिस्टम पर उंगली उठाया है कहा कि जब से पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री आए हैं तब से अपराधियों में पुलिस एवं कानून के प्रति कोई खौफ नहीं है इसका मुख्य एक ही कारण है जो जग जाहिर है। वही इस मामले में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा के मैनेजर अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। लेकिन इस डकैती एवं लूटपाट तथा मारपीट की घटना शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है।
