ट्रंप ने चीन से टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका में उत्पादन करने और अमेरिकियों को नौकरी देने का किया आग्रह

वाशिंगटन, 16 मई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर चीन अमेरिका से टैरिफ से बचना चाहता है, तो उसे अमेरिका में कारखाने लगाने चाहिए और अमेरिकियों को नौकरी देनी चाहिए।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, “अगर चीन यहां आकर टैरिफ से बचना चाहता है, तो यहां उत्पादन करने पर ज्यादातर अमेरिकी लोगों को ही नौकरी मिलेगी। अगर वे टैरिफ से बचना चाहते हैं, तो उन्हें अमेरिका में ही उत्पादन करना होगा।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि चीन के साथ पहले घोषित समझौते के तहत ऑर्डर किए गए बोइंग विमानों की संख्या 750 तक पहुंच सकती है।

अमेरिकी नेता के अनुसार, पहले बीजिंग ने 200 बोइंग विमान खरीदने पर सहमति जताई थी, हालांकि चीन ने अभी तक इस समझौते की पुष्टि नहीं की है।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, “मैंने बोइंग और जनरल इलेक्ट्रिक को यह बताया है कि हम जनरल इलेक्ट्रिक इंजन का इस्तेमाल करेंगे, जो बेहतरीन हैं। अगर वे अच्छा काम करते हैं, तो हम 750 तक पहुंच सकते हैं।”

ट्रंप ने 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा की, जहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की।

 

Next Post

सराफा में देर रात चोरी करने पहुंचे बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sat May 16 , 2026
इंदौर. सराफा क्षेत्र की धान गली में पिछले दिनों देर रात उत्पात मचाने वाले बदमाशों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ लिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है. […]

You May Like