सराफा में देर रात चोरी करने पहुंचे बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इंदौर. सराफा क्षेत्र की धान गली में पिछले दिनों देर रात उत्पात मचाने वाले बदमाशों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ लिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है.

घटना सोमवार देर रात की है, जब तीन बदमाश सराफा बाजार स्थित धान गली में पहुंचे और एक चाय की दुकान को निशाना बनाया. बदमाश दुकान से गैस भट्टी, बर्तन सहित अन्य सामान चुरा लिया. इसके बाद उन्होंने आसपास की अन्य दुकानों के ताले तोड़ने की भी कोशिश की. आहट मिलने पर इलाके के कुछ लोग जाग गए और शोर मचाया, जिससे घबराकर बदमाश भागने लगे. इस दौरान उन्होंने गली में खड़े कई दोपहिया वाहनों को गिराकर नुकसान पहुंचाया. घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों के मोबाइल में कैद हो गई. सूचना मिलने पर सराफा पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की है और उनके पास से बर्तन व अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

Next Post

फोन पर मंगेतर से कहासुनी होने पर युवक ने लगाई फांसी

Sat May 16 , 2026
इंदौर. आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में एक 20 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की एक महीने पहले ही सगाई हुई थी और इसी साल शादी होने वाली थी. घटना के समय वह घर में अकेला था. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच […]

You May Like