फोन पर मंगेतर से कहासुनी होने पर युवक ने लगाई फांसी

इंदौर. आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में एक 20 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की एक महीने पहले ही सगाई हुई थी और इसी साल शादी होने वाली थी. घटना के समय वह घर में अकेला था. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

मृतक का नाम प्रथम पिता किशोर निवासी मुसाखेड़ी बताया गया है, जो एक निजी कंपनी में काम करता था. घटना के समय उसके पिता और भाई एक शादी में शामिल होने शिवपुरी गए हुए थे, जबकि मां अपनी ड्यूटी पर गई हुई थीं. इसी दौरान प्रथम ने घर में फांसी लगा ली. परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार, प्रथम की सगाई करीब एक माह पहले ही हुई थी. बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले उसकी मंगेतर उससे मिलने घर आई थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद मंगेतर वहां से चली गई. इसके बाद प्रथम ने यह कदम उठा लिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

हमास का शीर्ष कमांडर मारा गया? इजरायल ने गाजा पट्टी में किया बड़े मिलिट्री ऑपरेशन का दावा

Sat May 16 , 2026
इजरायल ने गाजा में हमास सैन्य प्रमुख अल-हद्दाद को निशाना बनाकर हवाई हमला किया है। नेतन्याहू ने इसकी पुष्टि की है। इस गाजा हमला में कई नागरिकों की जान गई। इजरायल ने गाजा पट्टी में एक बहुत ही भयानक हवाई हमला किया है। इस बार इजरायली सेना के निशाने पर […]

You May Like